असल जिंदगी में वह रिश्ते निभाने में अच्छे नहीं हैं। पत्नी कल्कि कोच्लिन से अलगाव के दो साल बाद उन्होंने यह स्वीकार किया कि कल्कि को खोने से बड़ा नुकसान उनके लिए दूसरा नहीं है।
अनुराग ने कहा, "कल्कि कमाल की अभिनेत्री है। हमारे बीच जो हुआ, हम क्यों अलग हुए, हम दोनों के बीच जो बचा रह गया..यह सब अलग बात है। लेकिन उसने अपनी जिंदगी के छह साल मुझे दिए।
मैं उसका बेहद सम्मान करता हूं। उसने मेरी जिंदगी बदल दी। उसने मुझे छोड़ा, इसके लिए भी मैं जिम्मेदार हूं.. मैं रिश्ते निभाने में अच्छा नहीं हूं।"