अनुराग बसु लंबे समय बाद अपने नए प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं । अनुराग बसु की आखिरी फिल्म 'जग्गा जासूस' बुरी तरह फ्लॉप हुई थी । अनुराग की इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे । इस बात की जानकारी खुद आदित्य ने दी ।
आदित्य कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की । कैप्शन में लिखा- ‘A new journey begins’ । पहली बार होगा जब आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
इस फिल्म के अलावा आदित्य और सान्या के अलावा अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और फातिमा सना शेख भी होंगी । निर्देशक अनुराग बासु की यह फिल्म इस साल 6 सितंबर को रिलीज होगी।
मेकर्स ने फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की है। पिछले दिनों राजकुमार राव और फातिमा सना शेख एक तस्वीर में फिल्म के किरदार में दिखाई दिए थे।
फोटो में राजकुमार राव डिस्को किंग मिथुन चक्रवर्ती जैसा लुक अपनाते हुए दिखाई दिए थे । वहीं अभिषेक बच्चन रिक्शा चलाने वाले के किरदार में दिखाई दिए थे। किरदारों के रूप को देखकर लग रहा है कि अनुराग की ये फिल्म एक कॉमेडी मूवी होगी ।