अनुराधा पौडवाल 80 और 90 के दशक में इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर्स में से एक रही हैं। उन्होंने 1973 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अभिमान' से सिंगिंग डेब्यू किया था। करियर में आगे बढ़ते हुए उन्होंने कई बेहतरीन गाने और भजन गाए और फैंस के दिल पर राज किया। अपनी गायकी से दिलों पर राज करने वाली अनुराधा अब जब पुराने गानों के रीमेक सुनती हैं तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते। हाल ही में उन्होंने अरिजीत सिंह के 'आज फिर तुम पे' के रिक्रिएशन पर बात करते हुए कहा था कि वह इसे सुनकर रोना चाहती थीं। वहीं अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी है।