फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर के बाद अब अनुपम खेर जल्द ही एक नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में मशहूर अदाकारा इशा गुप्ता भी उनके साथ अहम भूमिका में नज़र आएंगी। बता दें कि यह फिल्म जिसका नाम वन डे : जस्टिस डेलिवर्ड है, जल्द ही 14 जून को थियेटरों में रिलीज़ होगी। अशोक नंदा निर्देशित यह फिल्म एक क्राइम ब्रांच पुलिस अफसर की कहानी है जो देश की राजधानी में हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के गायब होने की जाँच करता है।
जहां फिल्म में इशा गुप्ता एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं अनुपम खेर एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म को लेकर इसकी को प्रोड्यूसर स्वाती सिंह का कहना है " वन डे एक क्राइम सस्पेंस ड्रामा फिल्म है जिसमे बहुत ट्विस्ट्स एंड टर्न्स हैं।
साथ ही साथ सभी कलाकारों ने उमदा कलाकारी का प्रदर्शन भी किया है। हम यह बात बताते हुए बहुत खुश हैं कि हमारी फिल्म जल्द ही 14 जून को रिलीज़़ होगी।" केतन पाल और केतन सिंह निर्मित इस फिल्म में इशा गुप्ता और अनुपम खेर के अलावा, ज़रीना वाहब, कुमुद मिश्रा, ज़ाकिर हुसैन और राजेश शर्मा हैं।