फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने किए श्री राम वल्लभा कुंज के दर्शन, अनुभव किया साझा; लिखा- 'संतों के आशीर्वाद...'

Wed, 15 Jul 2026 10:37 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Post: अनुपम खेर इन दिनों अयोध्या में अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक के साथ श्री राम वल्लभा कुंज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पास्ट साझा कर जानकारी दी है कि अयोध्या में अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग करके वह काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें सिद्धपीठ श्री राम वल्लभा कुंज, जानकी घाट के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
विज्ञापन



 

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने साझा की तस्वीरें
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अयोध्या से अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'अयोध्या में इतने दिनों तक शूटिंग करने के बाद मैं गर्व से कह सकता हूं कि मुझे यहां के महान और सम्मानित साधु-संतों का आशीर्वाद लेने का मौका मिला।'

'श्री राम वल्लभा कुंज' के किए दर्शन
अनुपम ने आगे लिखा, 'कल शाम को मुझे अयोध्या के मशहूर मंदिर 'सिद्धपीठ श्री राम वल्लभा कुंज, जानकी घाट' जाने का सौभाग्य मिला। यह वही पवित्र जगह है, जहां से सबसे पहले 'श्री रामार्चा पूजा' की शुरुआत हुई थी।'

'श्री रामभूमि' की शूटिंग
अनुपम ने अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग अयोध्या में शुरू की थी। अनुपम ने आगे लिखा, 'हमारी फिल्म 'श्री रामभूमि' के निर्माता और निर्देशक के साथ मिलकर भगवान के दर्शन करके मेरे मन को बहुत शांति और भक्ति मिली। इसके साथ ही, मुझे आदरणीय श्री राजकुमार दास जी महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद पाने का भी मौका मिला।' 
विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रभु 'श्री राम की कृपा'
अनुपम ने आगे लिखा, 'अयोध्या की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां का हर मंदिर, हर घाट और हर संत हमें भगवान श्रीराम की कृपा और हमारी पुरानी सनातन परंपरा की महानता का अहसास कराते हैं। जय श्रीराम।' अनुपम खेर जल्द ही फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आएंगे, जिसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को हुई डोसा खाने की क्रेविंग, रणवीर सिंह के साथ किया लंच; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें