खास वीडियो किया शेयर
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह देश के प्रति प्रधानमंत्री के मिशन में उनका एक छोटा सा योगदान है। सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। जहां भी मुमकिन हो, हमें बस या ट्रेन जैसे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए।
कारपूलिंग पर दिया जोर
अनुपम खेर ने कहा कि अगर दो लोग एक ही जगह जा रहे हैं, तो दो अलग-अलग गाड़ियां ले जाने के बजाय एक ही गाड़ी से जाएं (कारपूलिंग करें)। कम दूरी के लिए कार का इस्तेमाल करने से बचें। अभिनेता के मुताबिक, यह कोई बड़ा बलिदान नहीं है।
अनुपम ने आगे कहा कि देश की सेवा सिर्फ सीमा पर जाकर ही नहीं होती, बल्कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके भी हम देश के विकास में हाथ बंटा सकते हैं। आखिर में उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से बनें और देश के लिए जितना हो सके योगदान दें।
'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम खेर
कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोंसला' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल, 'खोसला का घोंसला 2', 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों को हंसाने आ रही है। 'खोसला का घोसला 2' में अनुपम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुपम खेर (खोसला साहब), बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और तारा शर्मा सहित पुरानी स्टार कास्ट सीक्वल में वापसी कर रही है। इसके अलावा, रवि किशन खास भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: राज कपूर और गुरु दत्त की फिल्मों के दीवाने हैं सुभाष घई, कर चुके यह अजीब काम; लिखा- 'मैं स्कूल और कॉलेज...'..