मंत्री जी के लिए अनुपम का संदेश
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम ने लिखा, ‘मंत्री जी, आपको उनके प्रदर्शन से कुछ शिकायतें हो सकती हैं। आप उनसे नाराज भी हो सकते हैं। लेकिन क्या मंच पर जाकर सबके सामने उन्हें अपमानित करना वाकई जरूरी था? क्या यही बात उनसे निजी तौर पर, गरिमा और सम्मान के साथ नहीं कही जा सकती थी?’
सोना मोहपात्रा ने याद किया पुराना किस्सा
सिंगर सोना मोहपात्रा ने दलेर का समर्थन करने की जगह सोशल मीडिया के जरिए सवाल खड़ा कर दिया। अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस विवाद के दूसरे पक्ष पर रौशनी डाली, जिसमें उन्होंने आयोजकों और फैंस की भावनाओं के बारे में बात की। उन्होंने फरवरी में हुए एक इवेंट को याद करते हुए बताया की फैंस के लिए उनके सिंगर का सही तरह प्रदर्शन न करना कितना दिल तोड़ने वाला होता है।
मीका सिंह और दलेर मेहंदी
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई मीका ने दिया दलेर का साथ
दलेर मेहंदी के बचाव में उनके भाई मीका सिंह भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि उनके भाई पिछले दो साल से अस्वस्थ हैं और हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है। मीका ने शराब पीने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते। उन्होंने कड़ी नाराजगी जता चेतावनी दी कि कोई अगर यह साबित कर दे कि दलेर शराब पी रहे थे तो वह गाना छोड़ देंगे। वहीं, रैपर बादशाह ने लिखा कि दलेर की कला और संगीत जगत में योगदान पर निराशा जताई जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी कलाकार को अपमानित करना बेहद दुखद है।
क्या था मामला?
- दलेर मेहंदी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने ऋषिकेश में कुंजापुरी नवरात्र मेले में गए थे।
- स्टेज में उनके प्रदर्शन के दौरान मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोप लगे।
- यह आरोप कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाए।
- जिसके बाद उन्होंने मंच से ही दलेर को खरी-खोटी सुनाई।