फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: 'कश्मीर फाइल्स' को प्रोपोगेंडा बताने वालों को अनुपम खेर ने लगाई फटकार, बोले- राहुल भट्ट को जेहादियों ने मारा

Fri, 13 May 2022 06:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द कश्मीर फाइल्स को प्रोपोगेंडा बताने वालों को अनुपम खेर ने जमकर फटकार लगाई है। उन्होंने कश्मीर में हुई राहुल भट्ट  की हत्या का आरोप भी जेहादियों पर लगाया है।
 
विज्ञापन
अनुपम खेर, राहुल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के बडगाम में बीते गुरुवार को आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से घाटी में तनाव का माहौल है। कश्मीरी पंडित जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। हत्या के विरोध में 350 सरकारी कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को भेज दिया है। इन कर्मचारियों का कहना है कि इसके विरोध में वह सब इकट्ठे होकर लाल चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बवाल के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का भी रिएक्शन आया है। बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां पर आधारित थी। 

विज्ञापन

अनुपम खेर की इस फिल्म को कई लोगों ने झूठ और प्रोपोगेंडा बताया था। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने राहुल भट्ट की हत्या का जिक्र किया है और फिल्म को प्रोपोगेंडा बताने वालों को भी लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि राहुल भट्ट की हत्या जेहादियों ने की है। अनुपम खेर ने कहा कि इस फिल्म को झूठ बताने वाले लोग अब इसपर क्या कहेंगे।

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने कहा- कश्मीर फाइल्स बहुत सारे लोगों ने देखी। फिल्म देखने का मतलब है कि आपने पांच लाख कश्मीरी हिंदुओं के दर्द को समझा, उनकी तकलीफों को देखा, परखा। उन तमाम मां, बहनों, बीवियों के साथ कितना जुल्म हुआ, बेटियों के साथ बलात्कार हुआ, न जाने कितने लोगों को मारकर सड़क पर फेंक दिया गया। आपने फिल्म देखकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। ये पूरे हिंदुस्तान में ही नहीं पूरे वर्ल्ड में फिल्म को सराहा गया। उन तमाम लोगों के मुंह पर ये जोरदार तमाचा था, जिन्होंने आज तक, 32 साल तक कश्मीरी हिंदुओं की ट्रैजिडी को झूठ बनाकर रखा था।

विज्ञापन

अनुपम खेर ने कहा 12 तारीख को उग्रवादियों ने राहुल भट्ट को मार दिया। अब वो लोग क्या बोलेंगे जो दो-तीन दिन पहले बोल रहे थे कि फिल्म इस देश में बैन हो गई है तो कितना बड़ा झूठ था। मौजूदा सरकार ने तारीफ की, वो क्या बोलेंगे। अभिनेता ने लोगों से निवेदन किया कि वह इस फिल्म को जरूर देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें