फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुलारी ने पहले दिखाया प्यार, फिर इस बात पर लगाई अनुपम खेर की फटकार; एक्टर ने शेयर किया वीडियो

Mon, 19 Jan 2026 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Video: अनुपम खेर अक्सर अपनी मां दुलारी के साथ वीडियो शेयर करते हैं। आज सोमवार को उन्होंने एक बार फिर प्यारा सा वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत है।
विज्ञापन
अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर अपने काम और फिल्मों से अलग निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। खासतौर से मां दुलारी के साथ उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। आज सोमवार को अभिनेता ने अपनी मां के साथ वीडियो साझा किया है, जिसमें दुलारी बेटे पर प्यार जताने के साथ-साथ नाराजगी भी जाहिर करती दिखी हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

काफी दिनों बाद बेटे से मिलीं दुलारी, हुईं इमोशनल
अनुपम खेर ने आज सोमवार को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे अपनी मां दुलारी के साथ बात करते दिख रहे हैं। दोनों की मुलाकात काफी वक्त बाद हुई, इसलिए बेटे के गले लगकर दुलारी थोड़ा इमोशनल हो गईं। इसके बाद उन्होंने अभिनेता को तोहफे में दो टी-शर्ट दीं। मगर, कुछ देर बाद ही उन्होंने अनुपम खेर की फटकार लगाई। दरअसल, एक झोला जमीन पर गिर गया था, जिसे दुलारी उठाने लगीं तो अनुपम खेर ने रोक दिया। इस बात पर दुलारी नाराज हो गईं कि उन्हें थैला क्यों नहीं उठाने दिया।
 
विज्ञापन

किस बात पर पड़ी अनुपम खेर को डांट?
अनुपम खेर ने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'कल बहुत दिनों बाद मां से मिला। मां गले लगाकर इमोशनल हो गई और मुझे दो टी-शर्ट्स दीं। मेरे हाथ से जब बैग जमीन पर गिरा और जब मैंने उसे उठाने से मना किया तो मां गुस्सा हो गईं। मुझे अच्छी-खासी डांट मिली। दरअसल पैरेंट्स को काम करते रहने देना चाहिये, उन्हें अपने जिंदा होने का एहसास रहता है। उन्हें लगता है कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक हैं। 

कहा- 'पेरेंट्स को बेकार महसूस न कराया जाए'
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'कभी-कभी हम बच्चे होने के नाते सोचते हैं कि हम उनके प्रति प्रोटेक्टिव और सावधान हैं, लेकिन उन्हें जिस चीज की जरूरत है, वह यह है कि उन्हें बूढ़ा और बेकार महसूस न कराया जाए। सॉरी माता। आप सच में हमारे परिवार की सबसे छोटी सदस्य हैं। अनुपम खेर के इस वीडियो पर नेटिजन्स प्यार जता रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें