कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म अब भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में इन कलाकारों के काम को खूब पसंद किया गया है, जिस वजह से हर कोई इन कलाकारों की तारीफ कर रहा है। अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं, अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेता ने फिल्म में अपना काम अपने पिता को समर्पित किया है।