फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanvi The Great: अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का फर्स्ट लुक जारी, नहीं दिखा एक्ट्रेस का चेहरा

Mon, 07 Apr 2025 02:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

First Look Of Tanvi The Great: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही अनुपम खेर ने फिल्म से जुड़ी खास बात भी बताई हैं।
 
विज्ञापन
अनुपम खेर निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का फर्स्ट लुक जारी - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज (7 अप्रैल) को अनुपम खेर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का पहला लुक जारी कर दिया है, लेकिन अफसोस की इसके पहले लुक में अभिनेत्री का चेहरी नहीं दिखाया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने का फैसला अनुपम ने चार पहले ही ले लिया था।
विज्ञापन

 

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का पहला लुक जारी किया और लिखा, 'मैंने तन्वी द ग्रेट फिल्म बनाने का फैसला आज से लगभग चार साल पहले लिया था और फिर चार साल लगे इसे लिखकर बनाने में। अब मेरे इस ‘दिल के टुकड़े’ को आप सबके साथ शेयर करने का वक्त आ गया है। पर धीरे धीरे। और बहुत प्यार के साथ।' आगे अनुपम ने लिखा, 'क्या यह एक्स्ट्राऑर्डिनरी है, क्या यह यूनीक है, क्या इसके पास कोई सुपर पावर हैं... हमें नहीं पता... हमें जो पता है कि तन्वी अलग है लेकिन कम नहीं।' जल्द ही आएगी...
विज्ञापन

फिल्म 'तन्वी द ग्रेट'
एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर कहा, ''मैं किसी स्टूडियो के पास पैसे लेने नहीं गया, मैंने फिल्म के लिए कोई फाइनेंसर नहीं ढूंढा।'' अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को अनुपम खेर स्टूडियोज के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म के टीजर में एक लड़की को जरूर दिखाया गया, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया। 'तन्वी द ग्रेट' का पहला लुक तन्वी के ईर्द-गिर्द घूमता नजर आया। फिल्म के पहले लुक में सिर्फ तन्वी को फोक्स किया गया है। तन्वी एक ऐसा किरदार है, जो अपनी मासूमियत, सपने, उम्मीद और दयालुता को दर्शाती है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएस कीरवानी ने दिया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास के सहयोग से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:
Shanaya Kapoor: शनाया कपूर ने शेयर की गोवा वेकेशन की दिलचस्प तस्वीरें, बताया जिंदगी का फलसफा

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें