अनुपम खेर का लुक
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' के सेट से कई खास तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुपम सफेद रंग का कुर्ता पजामा और साथ में अंगोछा पहने नजर आ रहे हैं। इस लुक में अनुपम के माथे पर सफेद और लाल रंग का टीका लगा हुआ है और साथ ही उन्होंने चश्मा पहन रखा है।
फिल्म 'श्री रामभूमि' में किसका किरदार निभाएंगे अनुपम
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'श्री रामभूमि' इन खास तस्वीरों के साथ फिल्म 'श्री रामभूमि' में अपने किरादर को लेकर भी खुलासा किया है। अनुपम ने लिखा कि सोशल मीडिया में उनके लुक की तस्वीरें आने के बाद उन्होंने खुद ही फैंस को अपने किरदार के बारे में बताने का फैसला किया। वे फिल्म में अशोक सिंघल जी की भूमिका निभा रहे हैं।
अशोक सिंघल के बारे में
अनुपम ने अशोक सिंघल को एक ऐसा समर्पित व्यक्ति बताया, जिन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन को सही दिशा दी और जो भगवान राम के सच्चे भक्त थे। अनुपम खेर ने लिखा कि इतिहास के ऐसे बड़े व्यक्तित्व के किरदार को पर्दे पर सच्चाई और संवेदनशीलता के साथ निभाना उनके लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि वे इस रोल के लिए अपनी पूरी मेहनत करेंगे और इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगी हैं।