लगता है अनुपम खेर को अक्षय कुमार का साथ पसंद आ गया है। तभी वो अक्षय की जमकर तारीफ करते रहते हैं। माना जा रहा है कि बेबी के बाद नाम शबाना और टायलेट एक प्रेम कथा के बाद ये साथ और पक्का होगा।
इन दिनों अनुपम खेर का एक ट्वीट चर्चा में आ रहा है जो उन्होंने जनवरी में किया था। इस ट्वीट के जरिए अनुपम ने बताया था कि वो अक्षय के साथ लगातार 20 फिल्में कर चुके हैं। इसी से जाहिर हो गया है कि ये जोडी लंबे समय तक बनी रहेगी।
हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में खुलकर बातचीत की। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट किया कि अक्षय कुमार के साथ ये उनकी बीसवीं फिल्म है। साथ ही उन्होने अक्षय कुमार की एक्टिंग और पर्सनैलिटी की भी जमकर तारीफ की।
प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर आधारित फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में हालांकि अभी तक कोई ज्यादा जानकरी सामने नही आई है लेकिन अनुपम ने इसमें भी अपने रोल को लेकर राज खोल दिया है।
अनुपम खेर ने बताया कि वो इस फिल्म में भूमि के दादा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वो बहुत ही स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति हैं, जबकि गांव में रहने वाले सभी लोग पुरानी और रूड़िवादी सोच के हैं।