अनुपम ने बांधे तारीफों के पूल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा लिया है। एक्ट्रेस 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर 2023 की प्रेजेंटर बनेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई एक्ट्रेस को बधाई देते हुए और उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं अब अनुपम खेर ने भी दीपिका की एक पुरानी तस्वीर को शेयर करते हुए उनके लिए एक खास नोट भी लिखा है।
अनुपम खेर, दीपिका पादुकोण
- फोटो : social media
अनुपम खेर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जो उनके एक्टिंग स्कूल की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि, 'डियरेस्ट'। इस साल के ऑस्कर प्रेजेंटर्स में से एक होने पर बधाई! हर बार जब आप सफलता की सीढ़ी पर एक कदम ऊपर चढ़ते हैं, तो हम आपकी यात्रा का हिस्सा होने पर गर्व महसूस करते हैं। आपका टीचर होने के नाते मैं हमेशा जानता था कि इस आकाश की सीमा नहीं है, तुम परे जाओगे !! प्यार और आशीर्वाद हमेशा!..पठान को भी बधाई! जय हो'।
फैंस ने की तारीफ
अनुपम की इस पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'ओह माय गॉड, कितनी प्यारी है'। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बहुत प्यारा है'। बता दें कि दीपिका के साथ इस अवॉर्ड में एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ग्लेन क्लोज़, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जैनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कॉनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी भी शामिल होंगे। 95वां अकेडमी अवॉर्ड 12 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई