फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को अनुपम खेर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, लिखा- 'वह बहुत ईमानदार...'

Tue, 17 Feb 2026 11:07 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Robert Duvall Death: हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 95 साल की आयु में निधन हो गया। उनका करियर छह दशकों से अधिक समय तक रहा, जिसमें उन्होंने 'द गॉडफादर' और 'एपोकैलिप्स नाउ' जैसी कई फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के जरिए दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
अनुपम खेर और रॉबर्ट डुवैल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डुवैल का 15 फरवरी 2026 को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पत्नी लुसियाना ने यह जानकारी शेयर की है। निधन का सटीक कारण नहीं बताया गया। अनुपम खेर ने दिवंगत अभिनेता रॉबर्ट को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

अनुपम का पोस्ट
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता रॉबर्ट डुवैल को भावुक श्रद्धांजलि दी। अनुपम ने लिखा, 'रॉबर्ट डुवैल ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें ध्यान खींचने के लिए जोर-शोर की जरूरत नहीं पड़ती थी। वे शांत, सटीक और बहुत ईमानदार थे। हर किरदार में गजब की गहराई लाते थे।'
 

अनुपम ने किया रॉबर्ट की कुछ फिल्मों का जिक्र
अनुपम ने उनकी कुछ बड़ी फिल्मों का जिक्र किया और कहा कि उनका काम हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने संदेश खत्म करते हुए लिखा, 'ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।' अनुपम के अलावा भी अल पचीनो, रॉबर्ट डी नीरो, एडम सैंडलर जैसे सितारों रॉबर्ट के निधन पर दुख जताया और उनकी कला की तारीफ की।

रॉबर्ट डुवैल का करियर
रॉबर्ट डुवैल ने 60 साल से ज्यादा का करियर किया। वे कई मशहूर फिल्मों में नजर आए। जिसमें 'द गॉडफादर' में टॉम हेगन का किरदार, 'अपोकैलिप्स नाउ' में लेफ्टिनेंट कर्नल किलगोर, 'टेंडर मर्सीज' में ऑस्कर जीतने वाला रोल और 'द एपोस्टल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: बेटे की जिंदगी का पहला शो नहीं देख पाए अक्षय कुमार के माता-पिता, गार्ड ने किया था ऐसा सलूक

 
विज्ञापन

अकादमी ने दी रॉबर्ट डुवैल को श्रद्धांजलि
अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्ममेकर और ऑस्कर विजेता रॉबर्ट डुवैल को उनके निधन पर एक भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस पोस्ट में उनके लंबे करियर को याद किया, जिसने कई पीढ़ियों के लिए स्क्रीन पर शानदार एक्टिंग का एक नया मानक स्थापित किया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें