अनुपम का पोस्ट
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां दुलारी के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें कई लोगों के बीच अनुपम और उनकी मां दुलारी नजर आ रहे हैं। अनुपम ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'पिछले हफ्ते मां मेरे नाटक 'कुछ भी हो सकता है' को देखने आई थीं। उन्होंने इसे कई बार देखा है, फिर भी हर बार उतने ही प्यार, ध्यान और गर्व से देखती हैं।'
भावुक हुए अनुपम
अनुपम ने आगे लिखा, 'अपनी कहानी अपनी मां के सामने जीना, इससे ज्यादा भावुक और सुंदर एहसास शायद ही कोई हो। उस पल में मैं एक कलाकार भी होता हूं और वही छोटा सा बेट्टू भी। दुनिया की हर मां को मेरा प्रणाम। माएं हमेशा सलामत रहें, क्योंकि उनके होने से ही हमारी कहानियां पूरी होती हैं।'
यह भी पढ़ें: Ranabaali: शादी के बाद इस फिल्म में पहली बार साथ होंगे विजय-रश्मिका, शनिवार को फैंस के साथ साझा करेंगे कुछ खास