अनुपम खेर की मां दुलारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दुलारी बोलीं- 'शुक्र करो कि आंख बच गई'
साझा किए गए वीडियो में अनुपम खेर अपनी मां से कहते हैं कि चोट कैसे लगी है? इस पर उनकी मां कहती हैं, 'भगवान ने बचा लिया। भगवान का यह शुक्र करो कि मेरी आंख बचाई उसने'। दुलारी ने बताया कि उनके पैर और हाथ में भी चोट आई है। हालांकि, अनुपम खेर जब उनसे यह शिकायत करते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? इस पर उनकी मां समझाते हुए कहती हैं, 'तुम मंदिर होकर आए, भगवान को शुक्रिया कहो, मेरी आंख बच गई। चोट ज्यादा लग सकती थी'।
अनुपम खेर बोले- 'आपके संदेशों ने मां का दिल छू लिया'
अनुपम खेर ने जैसे ही मां के चोटिल होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की, फैंस के मैसेज और कॉल पहुंच रहे हैं। हर कोई उनकी मां दुलारी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है। आज शुक्रवार को अनुपम खेर ने एक अलग पोस्ट शेयर कर सभी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है, 'हमारी मां को लगी चोट के बाद आप सभी के जो खूबसूरत संदेश आए हैं, उनके लिए दिल से आभार। आपके संदेशों ने मां का दिल छू लिया। उन्होंने सभी को आशीर्वाद दिया है'।