अनुपम खेर-कॉमेडियन मैक्स अमीनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैक्स ने अनुपम खेर से कहा- 'आपका दिल बहुत बड़ा है'
वीडियो में अनुपम खेर को मैक्स की तारीफ करते देखा जा सकता है। इस पर मैक्स कहते हैं, 'आपका दिल बहुत बड़ा है और बहुत खूबसूरत भी'। इसके बाद वे उस जैकेट की तरफ इशारा करते हैं, जो अनुपम खेर ने उन्हें दी और कहा, 'आपने मुझे यह दी है, आपका दिल बड़ा है'। कॉमेडियन ने बताया कि उन्होंने जब एक्टर की जैकेट देख कॉम्प्लीमेंट दिया तो अनुपम खेर ने तुरंत अपनी जैकेट उतारकर उन्हें दे दी।
नेटिजन्स बोले- 'दो शख्सियत एक फ्रेम में'
अनुपम खेर के इस वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दो शानदार लोग एक ही फ्रेम में।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो बेहतरीन शख्सियत, जिनका दिल बेहद साफ है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह मुलाकात तो बहुत खूबसूरत लग रही है। इसकी उम्मीद नहीं थी'।