अनुपम ने शेयर किया वीडियो
अनुपम खेर ने आज एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अनुपम एक कंघी बेचने वाले व्यक्ति से बात करते हैं। इस व्यक्ति का नाम राजू है, जो अक्सर मुंबई के इसी ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचता दिखाई देता है। अनुपम का यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
अनुपम ने कंघी वाले व्यक्ति के लिए लिखा एक खास नोट
अनुपम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'आज बहुत दिनों बाद ट्रैफिक सिग्नल पर कंघी बेचने वाले राजू से मुलाकात हुई। हर बार उसे देखकर मन में एक अजीब सी खुशी होती है। देखो न, विडंबना ये है कि जिसे कंघी की सबसे कम जरूरत है, वही सबसे ज्यादा प्यार से उसे खरीद लेता है।'
'लोग लाल बत्ती पर भी मुस्कान बेच लेते हैं'
अनुपम ने आगे लिखा, 'जिंदगी भी शायद ट्रैफिक सिग्नल जैसी ही है। कुछ लोग हरी बत्ती का इंतजार करते रहते हैं, जबकि कुछ लोग लाल बत्ती पर भी मुस्कान बेच लेते हैं। राजू उन्हीं में से एक है। भगवान उसे लंबी, खुशहाल और स्वस्थ जिंदगी दें। जय हो।'
'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम
'खोसला का घोंसला 2' (Khosla Ka Ghosla 2) कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जो 28 अगस्त 2026 (रक्षा बंधन) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, और प्रवीण डबास जैसे कलाकार अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे, जबकि रवि किशन एक नए किरदार के रूप में शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है।
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, लिखा- 'आठ साल की शादीशुदा जिंदगी...'..