वरुण धवन इस वक्त 'जुड़वा 2' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं। पहले खबरें थीं कि इस फिल्म में 1997 में रिलीज हुई सलमान की 'जुड़वा' का कोई एक्टर काम नहीं कर रहा है लेकिन अब अनुपम खेर ने फिल्म की कास्ट ज्वाइन कर ली है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी।
वरुण धवन ने लिखा, 'अनुपम खेर 'जुड़वा' से इकलौते एक्टर हैं जो 'जुड़वा 2' का हिस्सा हैं। ये मेरी उनके साथ पहली फिल्म है। अब वो और फिट और स्मार्ट हो गए हैं।' वरुण ने आगे लिखा कि अनुपम क्रेजी डूड हैं लेकिन साथ ही में इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से भी एक हैं।
ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' ने रचा इतिहास, महज तीन दिन में वर्ल्ड वाइड कमाए 500 करोड़
खबरें ये भी हैं कि 'जुड़वा 2' में सलमान खान और करिश्मा कपूर भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उनके पापा डेविड धवन कर रहे हैं। फिल्म में वरुण डबल रोल में हैं और तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिज उनका लव इंट्रस्ट बनीं हैं।
#Anupamkher is the only memeber of the original cast of #Judwaa who is part of #judwaa2. My second film with him and he's a lot more fitter and better looking now. He's one crazy dude 😎 but also one of the best actors of our country. Let the craziness begin
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on May 1, 2017 at 12:48am PDT