फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म की शूटिंग खत्म, अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 05 Jul 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म के दिल्ली शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट कर दी। अनुपम खेर ने लिखा- हमारी फिल्म ‘दि एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का दिल्ली शेड्यूल खत्म होने को है। यहां शूटिंग में बहुत मजा आया मैंने बहुत कुछ सीखा। धन्यवाद दिल्ली।
विज्ञापन


फिल्म में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभा रही हैं दिव्या सेठ शाह। अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे राम अवतार भारद्वाज। इस फिल्म में प्रियंका गांधी के किरदार में अहाना कुमरा नजर आएंगी, जबकि राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर ने निभाया है।



 अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन


फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है। इस फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर कर रहे हैं और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव निमार्ता हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें