फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद', अनुपम ने पत्नी किरण के 73वें जन्मदिन पर लिखा प्यारा नोट, शेयर की तस्वीर

Sun, 14 Jun 2026 11:31 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kirron Kher Birthday: अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर के 73वें जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ अनुपम ने किरण के लिए एक भावपूर्ण संदेश लिखकर अपना प्यार जताया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम-@kirronkhermp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने किरण के लिए एक बहुत ही भावुक संदेश भी लिखा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अनुपम खेर ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा संदेश
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर पत्नी किरण के जन्मदिन पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अनुपम ने किरण को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'प्रिय किरण,जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।' इसी के साथ अनुपम ने किरण के लिए भगवान से उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशियों की दुआ की। 

'फैन से दोस्त बने'
अनुपम खेर ने किरण के साथ अपने रिश्ते के सफर को याद करते हुए लिखा, 'मैं आपको पिछले 52 साल से जानता हूं। इनमें से कुछ साल मैं आपका फैन रहा, फिर हम दोस्त बने और पिछले 41 साल से हम पति-पत्नी हैं। मैंने आपसे शब्दों से नहीं, बल्कि आपके जीने के तरीके से बहुत कुछ सीखा है। मेरी ताकत और सच्ची दोस्त बनने के लिए आपका धन्यवाद।'
विज्ञापन

दोनों की लव स्टोरी
अनुपम और किरण खेर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है, लेकिन इनका सफर आसान नहीं था। अनुपम से मिलने से पहले किरण खेर की शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई थी। वहीं, अनुपम खेर की शादी अभिनेत्री मधुमालती कपूर से हुई थी। दोनों ही अपनी-अपनी शादियों में खुश नहीं थे और परेशानियों का सामना कर रहे थे। 


इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। अनुपम और किरण ने 26 अगस्त 1985 को शादी की थी। तब से लेकर आज तक वे दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नए हेयर स्टाइल और लेदर जैकेट लुक में नजर आए भाईजान, वीडियो हुआ वायरल; फैंस ने पूछा, 'क्या वामशी की SVC63...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें