फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने मनाया नाटक 'कुछ भी हो सकता है' के 500वें शो का जश्न; 23 साल पहले शुरू हुआ था सफर

Fri, 06 Mar 2026 06:47 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Show Kuch Bhi Ho Sakta Hai: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने नाटक 'कुछ भी हो सकता है' का 500वां शो हाल ही में किया। उनका कहना है कि आज भी उन्हें मंच पर जाते हुए वही उत्साह महसूस होता है, जो 23 वर्ष पहले था।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों में अपनी अदाकारी के अलावा, रंगमंच से भी जुड़े हैं। उनकी थिएटर यात्रा में उनका ऑटोबायोग्राफिकल प्ले 'कुछ भी हो सकता है' काफी लोकप्रिय है। इस प्ले ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसका 500वां शो हाल ही में पूरा हुआ है। बीते गुरुवार जयपुर में अनुपम खेर ने 'कुछ भी हो सकता है' का 500वां शो किया। उन्होंने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

'कभी नहीं सोचा था, पर्सनल कहानी दुनिया घूमेगी'
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जयपुर में हुए 'कुछ भी हो सकता है' शो की कुछ झलकियां साझा करते हुए लिखा है, '500वां शो.... शुक्रिया'। कल रात जयपुर में, मैंने अपने ऑटोबायोग्राफिकल प्ले 'कुछ भी हो सकता है' का 500वां शो किया। और, मुझे मानना पड़ेगा, यह बहुत मजेदार था। जब हमने 23 साल पहले यह सफर शुरू किया था, तो यह बस मेरी नाकामियों, संघर्षों, उम्मीद और कभी हार न मानने की कहानी थी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह बहुत पर्सनल कहानी दुनिया भर में घूमेगी और इतने सारे दिलों को छुएगी। मेरे शानदार डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान, मेरे राइटर अशोक पटोले और पूरी टीम का दिल से शुक्रिया, जो हर परफॉर्मेंस को मुमकिन बनाते हैं'।
 


एक्टर बोले- 'कुछ भी हो सकता है'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'और, सबसे जरूरी बात कि दुनिया भर के दर्शकों का शुक्रिया, जिन्होंने दो दशकों से ज्यादा समय से इस प्ले को अपने प्यार से जिंदा रखा है। 500 शो के बाद मैं पहले शो की तरह ही एक्साइटमेंट के साथ स्टेज पर खड़ा हूं, क्योंकि जिंदगी ने मुझे एक खूबसूरत सच सिखाया है, वो है, 'सपने इसलिए सच नहीं होते कि जिंदगी आसान है। सपने इसलिए सच होते हैं क्योंकि आप हार नहीं मानते। और फिर... कुछ भी हो सकता है'। 
विज्ञापन

अनुपम खेर की 'तन्वी द ग्रेट' ओटीटी पर रिलीज, रवि किशन ने की तारीफ
एक्टर के पोस्ट पर नेटिजन्स के सकारात्मक रिएक्शन आ रहे हैं। इस शो से अलग अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। 'तन्वी द ग्रेट' अनुपम खेर द्वारा निर्देशित एक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अनुपम खेर, इयान ग्लेन और शुभांगी दत्त ने अभिनय किया है। यह पूरी फिल्म तन्वी रैना के ऊपर आधारित है, जो कि ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से ग्रसित 21 साल की लड़की है। हाल ही में रवि किशन ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है। इस पर अनुपम खेर ने उनका आभार जताया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें