नेटिजन्स बोले- 'मध्य प्रदेश में स्वागत है'
नेटिजन्स अनुपम खेर के पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। उनकी बात से सहमति जता रहे हैं साथ ही इस बात का अंदाजा भी लगा रहे हैं कि एक्टर अपने दोस्तों के साथ कहां गए हैं! एक यूजर ने लिखा, 'इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म का म्यूजिक शानदार है'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म के सारे ही गाने जबर्दस्त हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इस वक्त मध्य प्रदेश में हैं और खजुराहो जा रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है, उम्मीद है यहां आप ड्राइव एंजॉय करेंगे'।
'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कारोबार की बात करें तो इसने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर ली है। पहले सप्ताह में इसने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे सप्ताह में भी प्रदर्शन शानदार है। कल मंगलवार को 12वें दिन इसने 30.5 करोड़ रुपये कमाए थे। आज 13वें दिन भी फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसका टोटल कलेक्शन 414.14 करोड़ रुपये हो चुका है।