फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डि निरो के साथ मनाया बर्थडे, बोले- 'सपना सच हो गया'

Fri, 08 Mar 2019 02:32 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
anupam kher
विज्ञापन
अनुपम खेर ने 7 मार्च को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । अनुपम खेर के इस दिन को खास बनाया उनके करीबी दोस्त और हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डि निरो ने । अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं । अनुपम खेर की बार्थडे पार्टी अमेरिका के करोड़पति बिजनेसमैन Barry Rosenstein ने ऑर्गनाइज करवाई थी । 
विज्ञापन


इसी पार्टी में बैरी ने अनुपम की मुलाकात रॉबर्ट से करवाई । हालांकि रॉबर्ट और अनुपम पुराने दोस्त हैं। अनुपम खेर ने रॉबर्ट के साथ का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । 
 



साथ ही उन्होंने कमेंट में लिखा, 'ये किसी सपने के सच होने जैसा है ।' इस पार्टी में रॉबर्ट के अलावा अनुपम खेर के कई खास दोस्त भी शामिल हुए । साथ ही अनुपम खेर ने बताया कि ये पार्टी Barry Rosenstein ने होस्ट की थी । 
विज्ञापन


अनुपम खेर ने इस पार्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं । बता दें कि पिछले साल रॉबर्ट ने अनुपम खेर के बर्थडे पर पार्टी ऑर्गनाइज की थी । वहीं अनुपम खेर ने भी रॉबर्ट डी नीरो के 75वें जन्मदिन पर उन्हें भगवत गीता और गणपति की प्रतिमा उपहार स्वरूप दी थी । 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें