फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी बेवकूफ है आलिया, फिर किया साबित

Mon, 02 Jun 2014 08:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट कितनी ‘कनफ्यूज’ हैं और उनका ‘जनरल नॉलेज’ कैसा है, इसे लेकर इंटरनेट पर चुटकुलों की बाढ़ है। लेकिन एक बार फिर आलिया ने साबित कर दिया है कि उनमें एक्ट्रेस बन जाने के बाद भी बचपना बाकी है और उन्हें फैसले लेने में कितना वक्त लगता है।
विज्ञापन


यह बात तो उनके बारे में बहुत आम है कि उन्हें जूते-चप्पलों से बहुत प्यार है। उनके पास सैकड़ों जोड़ी जूते-चप्पल हैं। इसके बावजूद वह जहां नए अंदाज के शू-सैंडिल देखती हैं खुद को रोक नहीं पातीं और खरीद लेती हैं। लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है।

असल में अनुपम खेर का एक टीवी शो आने को तैयार है, जिसका नाम है ‘कुछ भी हो सकता है’। इस शो में अनुपम सेलेब्रिटियों को बुला कर उनकी जिंदगी के बारे में बातचीत कर रहे हैं। एक एपिसोड में आलिया भी नजर आएंगी। आलिया अपने बचपन से अनुपम खेर को जानती हैं और उन्हें अंकल कह कर बुलाती हैं।
विज्ञापन


जब आलिया के पास शो का निमंत्रण आया तो वह बहुत खुश हुईं। शूटिंग के दिन वह तैयार तो हो गईं मगर फिर सोच में पड़ गईं कि आखिर कौन से शू शूटिंग के दौरान पहने जाएं। उनके नजदीकी बताते हैं कि काफी देर तक आलिया माथापच्ची करती रहीं और आखिरकार उन्होंने 20 जोड़ी जूते-सैंडिल और चप्पलें छांटी। जिन्हें वह अपने साथ सेट पर ले गईं।

यह ढेर देख कर अनुपम खेर चकित रह गए कि यह सब क्या है। जबकि आलिया को केवल एक ही एपिसोड की शूटिंग करनी है। उन्हें आलिया ने बताया कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरी ड्रेस के साथ क्या अच्छा लगेगा इसलिए यह सारे ही उठा लाई। तब अनुपम ने कहा कि कोई भी पहन लो क्योंकि टीवी पर तुम्हारा खूबसूरत चेहरा ही दिखाया जाएगा, पैर नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें