फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे हुए 12 साल, अनुपम खेर और परेश रावल ने दी बधाई; कही यह खास बात

Tue, 09 Jun 2026 06:13 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi: पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे 12 साल हो गए हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर फिल्मी दुनिया और राजनीति की बड़ी हस्तियों ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अनुपम खेर-पीएम मोदी-परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और परेश रावल ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे 12 साल होने पर बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी के बारे में खास बात भी लिखी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीएम मोदी के लिए एक बधाई संदेश लिखा है।
विज्ञापन

2 of 7
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर ने दी बधाई
एएनआई से बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा, 'PM मोदी लाखों लोगों की उम्मीद का केंद्र हैं।' इसके साथ ही अनुपम खेर ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में इतने लंबे समय तक जनता का विश्वास बनाए रखना आसान नहीं होता। यह PM मोदी की कड़ी मेहनत और साफ विजन का नतीजा है।'
विज्ञापन

3 of 7
अनुपम खेर - फोटो : X
प्रेरणादायक सफर और देश का विकास
अनुपम खेर ने आगे कहा, 'एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति अगर देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचकर इतिहास रच सकता है, तो यह देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।' अनुपम ने कहा, मोदी के नेतृत्व में भारत ने टेक्नोलॉजी, डिजिटल लेन-देन, गांवों के विकास और पूरी दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाने का काम किया है।

4 of 7
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम
परेश रावल
एएनआई से बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा, 'वे प्रगतिशील सोच वाले नेता हैं।' इसके साथ ही परेश ने यह भी कहा कि, 'यह हमारे देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में देश आगे भी लगातार तरक्की करता रहेगा।'
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
क्या टूटेगा नेहरू का रिकॉर्ड?
10 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को लगातार 4,399 दिन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वे भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कुल 16 वर्ष और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर काम किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाई देते हुए लिखा, 'पीएम मोदी के ये 12 साल देश की तरक्की, आत्मनिर्भरता और सेवा के लिए एक स्वर्ण अध्याय रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
नए रिकॉर्ड बनाए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, 'पिछले दशक में देश ने डिजिटल क्रांति, महिलाओं के सशक्तिकरण, मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उत्तराखंड में भी सड़कों के जाल, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक स्थलों के कायाकल्प में मोदी सरकार का बड़ा योगदान रहा है।'


यह भी पढ़ें: सलमान के करीबी कुमुद राणे का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे भाईजान दिखे भावुक; अरबाज और मां हेलेन भी साथ आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें