क्या है वायरल रील की कहानी?
दरअसल, सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान जेन जी युवाओं ने इस गाने पर रील बनाई थी, जो टिकटॉक के समय काफी वायरल हुई थी। सीजेपी प्रोटेस्ट में बनी ये रील फिर से ट्रेंड में आ गई, जिसके बाद अब एक्टर्स भी इस ट्रेंड को फॉलो करते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर और बोमन ईरानी स्टारर फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा मेकर्स ने गुरुवार को टी-सीरीज के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की।
अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ-साथ इस सीक्वल में रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार पहली फिल्म में ‘खोसला परिवार’ के अहम सदस्य के तौर पर दिखाई दिए थे।
इसके अलावा, पहली फिल्म में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तारा शर्मा भी इस सीक्वल का हिस्सा बन गई हैं।
ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन ने मुंबई में किराए पर दिया ऑफिस स्पेस, एक महीने का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश