बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिए जाने के बाद सोनू निगम ने भी अपना ट्विटर हैंडल डिलीट कर दिया जिस पर अनुपम खेर ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सोनू! तुमने अपनी पहचान खुद बनाई है। तुम साहसी, सच्चे, प्रेरणादायक, सफल और एक योद्धा हो। कुछ लोगों की नकारात्मकता को जीतने मत दो।'
बता दें कि अभिजीत ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा और पूर्व जेएनयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद पर ये टिप्पणी की थी जिसके बाद ट्विटर ने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। अभिजीत के समर्थन में सोनू ने भी ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। उन्होंने 24 ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने अभिजीत का साथ दिया और लिखा कि वो भी अभिजीत के समर्थन में अपना ट्विटर हैंडल बंद कर रहे हैं।
सोनू ने अपने एक ट्वीट लिखा, 'सच में? उन्होंने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया? क्यों? इस हिसाब से तो 90% ट्विटर अकाउंट बंद हो जाने चाहिए क्योंकि उनमें भी गाली गलौच, धमकियां और कट्टरवादियों वाली बातें लिखी जाती हैं।'
Dear #SonuNigam! You are a self made man. Courageous, original, inspirational, successful & a fighter. Don't let negativity of few win.:)
— Anupam Kher (@AnupamPkher) May 24, 2017