फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पलक झपकते ही जिंदगी गुजर गई…’ 71 साल के हुए अनुपम खेर; जन्मदिन पर साझा की पुरानी यादें

Sat, 07 Mar 2026 02:26 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher 71st Birthday: आज अभिनेता अनुपम खेर अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ी यादें साझा की हैं। 

विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा में अनुपम खेर को अभिनय करते हुए 42 साल से अधिक का समय हो चुका है। 71 साल के हो चुके इस दिग्गज अभिनेता का करियर और जिंदगी दोनों ही फैंस को प्रोत्साहित करती है। अपने जन्मदिन के मौके पर अनुपम खेर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। साथ ही फैंस से एक खास उपहार भी अभिनेता ने मांगा है। 

विज्ञापन


अपनी बर्थ डे पोस्ट में अनुपम खेर ने क्या कहा? 
अनुपम खेर 71 साल के हो गए हैं। वीडियो में वह कहते हैं, ‘मुझे हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 42 साल हो गए। 550 फिल्में कर ली हैं। पल झपकते ही जिंदगी गुजर गई है। इतने वर्षों में मैंने काफी कुछ कर लिया है।’
अपनी पोस्ट के साथ ही वह एक कैप्शन भी लिखते हैं। इसमें अनुपम खेर ने लिखा है, ‘आज मेरा जन्मदिन है। मैं 71 साल का हो गया हूं। इस उम्र में आकर मुझे लग रहा है कि मैं अपनी जिंदगी के ‘इंटरवल’ पर खड़ा हूं। पहला हिस्सा संघर्षों, सीखों और अद्भुत अनुभवों से भरा रहा। भगवान दयालु रहे हैं, दर्शकों ने हमेशा मुझे इतना प्यार दिया कि मैं हर बार खुद को फिर से गढ़ने की हिम्मत कर पाया। मैं हमेशा मानता हूं कि खुद को बदलना ही जिंदगी की असली ऊर्जा है। आज भी मैं अपने आपको एक स्टूडेंट की तरह देखता हूं। सीखते हुए, बदलते हुए, आगे बढ़ते हुए। आप सबके प्यार के लिए दिल से धन्यवाद।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

अनुपम खेर ने फैंस से मांगा उपहार 
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम खेर फैंस से एक तोहफा मांगते हैं। वह कहते हैं, ‘ अगर आप मुझे जन्मदिन का कोई तोहफा देना चाहते हैं। तो मेरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखिए। मैं जानता हूँ इसको इमोशनल ब्लैकमेल कहते हैं। लेकिन मैं बर्थ डे ब्वॉय भी तो हूं। एक कलाकार के लिए इससे बड़ा उपहार क्या होगा कि जिन लोगों के लिए उसने इतने साल काम किया, वही लोग उसकी नई कहानी देखें।’ बता दें कि अनुमप खेर निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।  
 


अनुपम खेर की आने वाली फिल्म कौन सी है? 
हाल ही में अनुपम खेर ने बताया कि वह अपने करियर की 550वीं फिल्म 'खोसला का घोंसला-2' कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। पिछले दिनों अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग गुरुग्राम, दिल्ली में की। फिल्म ‘खोसला का घोंसला 2’ में अनुपम खेर, बोमन ईरानी के अलावा किरण जुनेजा, रणवीर शौरी, परवीन डाबास और तारा शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें