फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे किया अनुकल्प ने 'किस किसको प्यार करूं 2' की अभिनेत्रियों का चुनाव, कपिल को कहा 'कॉमेडी का शाहरुख खान'

Sun, 07 Dec 2025 09:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kapil Sharma Film Kis Kisko Pyaar Karoon 2: अनुकल्प गोस्वामी ने 'किस किस को प्यार करूं 2' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने कपिल शर्मा को 'कॉमेडी का शाहरुख खान' कहा और साथ ही फिल्म में अभिनेत्रियों के चुनाव को लेकर खास बाते बताईं।
 
विज्ञापन
कपिल शर्मा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले फिल्म के निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी ने इस फिल्म के साथ ही कपिल शर्मा के बारे में भी कई खुलासे किए। यह फिल्म 2015 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल है। इस बार फिल्म को लिखने के साथ-साथ पहली बार डायरेक्शन भी अनुकल्प गोस्वामी ने किया है।
विज्ञापन

 

किसने किया अनुकल्प को प्रेरित
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, अनुकल्प गोस्वामी ने बताया कि सीक्वल बनाने में 10 साल इसलिए लगे क्योंकि वो एकदम परफेक्ट कहानी का इंतजार कर रहे थे। अनुकल्प ने यह भी बताया कि इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए उन्हें कपिल शर्मा ने ही प्रेरित किया है। कपिल को जब कहानी सुनाई तो उन्होंने कहा, 'इसे तुम्हें ही डायरेक्ट करना चाहिए।' 
 

कपित को बताया कॉमेडी का शाहरुख खान
अनुकल्प ने कपिल को 'कॉमेडी का शाहरुख खान' बताया। हाल ही में श्रेया घोषाल ने भी कपिल को यही नाम दिया था। अनुकल्प ने साफ कहा कि फिल्म में मजाक चार धर्मों पर है, लेकिन किसी की भावनाएं आहत करने की कोई मंशा नहीं है। अनुकल्प ने कहा, 'भारत में ही ऐसी फिल्म बन सकती है, क्योंकि यहां हम सब मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं।' कपिल शर्मा के बारे में अनुकल्प ने कहा, 'उनकी सबसे बड़ी खूबी उनकी मासूमियत है। वो किसी का भी मजाक उड़ाते हैं तो सामने वाला भी हंस पड़ता है। स्टार बनने के बाद भी वो जमीन से जुड़े हैं और कभी नखरे नहीं दिखाते।'
 

कैसे किया अभिनेत्रियों का चुनाव
कास्टिंग पर हुई आलोचना के जवाब में अनुकल्प ने कहा कि अभिनेत्रियों को उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की वजह से नहीं, बल्कि किरदारों के हिसाब से चुना गया है। इस फिल्म में एक मुस्लिम, एक हिंदू, एक सिख और एक ईसाई किरदार के लिए सही चेहरा चाहिए था।
विज्ञापन

'किस किसको प्यार करूं 2' के बारे में
इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ चार हीरोइनें हैं- हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो गलती से चार अलग-अलग धर्मों की लड़कियों से शादी कर लेता है और फिर झूठ के जाल में फंस जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें