फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Bassi: इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद कॉमेडियन अनुभव सिन्हा बस्सी के शो पर गिरी गाज, रद्द हुआ लखनऊ का शो

Sun, 16 Feb 2025 03:48 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन अनुभव सिन्हा बस्सी के लखनऊ के शो को भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि बस्सी इंडियाज गॉट लेटेंट शो का भी हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
अनुभव सिंह बस्सी - फोटो : इंस्टाग्राम @be_a_bassi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों इंडियाज गॉट लेटेंट शो को लेकर काफी विवाद चल रहा है। शो में दी गई टिप्पणी के कारण रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी शो में कॉमेडियन अनुभव सिन्हा बस्सी भी आ चुके हैं। इस विवाद की चिंगारी अब स्टैंड अब कॉमेडियन अनुभव सिन्हा बस्सी के काम पर भी लग गई है। उनका लखनऊ में शनिवार को होने वाला शो अब कैंसल हो गया है। बस्सी को स्टैंडअप कॉमेडी शो के अलावा 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म से भी फैंस उन्हें जानते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ में होना था शो
बता दें कि अनुभव सिन्हा का शो लखनऊ के गोमती नगर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर 3.30 बजे और शाम 7 बजे होना था। इस शो में पुलिस पहुंच गई और लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कॉमेडियन को वापस भेज दिया। ये विवाद शो में प्रयोग की जाने वाली भाषा और कंटेंट को लेकर हो रहा है।

महिला आयोग ने लिखा पत्र
इस शो को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वे सुनिश्चित करें कि इन कार्यक्रमों में महिलाओं की छवि खराब न हो या फिर इन्हें पूरी तरह से रद्द करने पर विचार करें। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डीजीपी प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर शो में शिष्टाचार बनाए रखने का आग्रह किया। 14 फरवरी को लिखे गए पत्र में पिछले कार्यक्रमों में अनुचित भाषा के इस्तेमाल पर प्रकाश डाला गया था और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिष्टाचार बनाए रखने की बात पर बल दिया गया था।
विज्ञापन

कॉमेडियन के शो पर रोक की बात
उन्होंने लिखा, "ज्ञात हो कि 15 फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अनुराग सिंह बस्सी का कॉमेडी शो आयोजित किया जा रहा है। यूट्यूब चैनल पर उनके पिछले शो देखने के बाद पता चला है कि उनके शो में अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है इसलिए आपसे अपेक्षा की जाती है कि कृपया सुनिश्चित करें कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम और स्टैंड-अप कलाकारों के इसी तरह के कार्यक्रमों में महिलाओं के बारे में न तो कोई अभद्र शब्द कहे जाएं और न ही कोई अशोभनीय टिप्पणी की जाए, यदि संभव हो तो ऐसे शो को रद्द कर दिया जाए और भविष्य में इनकी अनुमति न दी जाए।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें