यादों का सफर
अनु मलिक ने इंस्टाग्राम पर 'आंखों में बसे हो तुम' गाने का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ अनु ने लिखा कि इस खूबसूरत याद को 31 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो। वक्त भले ही बीत गया, पर इस गाने का जादू आज भी बरकरार है।
अनु ने की कलाकारों की तारीफ
अनु मलिक ने अभिनेता सुनील शेट्टी और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की जमकर तारीफ की। अनु मलिक ने कहा कि दोनों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और शानदार केमिस्ट्री से 'आंखों में बसे हो तुम' गाने में जान डाल दी।
फिल्म की स्टारकास्ट
भरत रंगाचारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'टक्कर' में सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कादर खान और मोहन जोशी जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल थे। इस फिल्म के ज्यादातर गाने दर्शकों को पसंद आए थे।