फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anshula Kapoor: अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप किया कंफर्म, पूल में रोमांटिक हुआ कपल

Mon, 27 Mar 2023 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई दिनों से ऐसे कयास लग रहे थे कि अंशुला अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने अपने नए पोस्ट के जरिए इस बात को कंफर्म कर दिया है।
विज्ञापन
अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंशुला  अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने उन्होंने अपने ऑफिशियल  इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा फोटो शेयर किया है, जिसकी वजह से हर ओर अब उनके ही चर्चे हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Naga Chaitanya: हैदराबाद में नए घर में शिफ्ट हुए नागा चैतन्य! सामंथा से तलाक के बाद होटल में रह रहे थे अभिनेता
विज्ञापन

अंशुला ने रोहन संग फोटो किया पोस्ट

दरअसल, बीते कई दिनों से ऐसे कयास लग रहे थे कि अंशुला अपने खास दोस्त रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। अब उन्होंने अपने नए पोस्ट के जरिए इस बात को कंफर्म कर दिया है। उनकी ओर से शेयर की इस तस्वीर में वह रोहन के साथ पानी के अंदर रोमांटिक होती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ अंशुला ने कैप्शन में 366 लिखा है, यानी दोनों को रिलेशनशिप में आए हुए एक साल का वक्त पूरा हो चुका है। यह तस्वीरें मालदीव की है, जहां दोनों पूल में एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। अंशुला के इस पोस्ट पर उनकी बहनों के भी रिएक्शन सामने आए हैं। जान्हवी कपूर और खुशी ने इस पोस्ट के कमेंट में हार्ट इमोजी बनाया है। 

यह भी पढ़ें- Chatrapathi: फिल्म 'छत्रपति' का पहला पोस्टर रिलीज, इस साउथ एक्टर की एंट्री ने मचाई खलबली
विज्ञापन
विज्ञापन

मोना कपूर की बेटी हैं अंशुला

बता दें कि पहले अंशुला अपने वजन को लेकर काफी ज्यादा परेशान रहा करती थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हो गई हैं। वह बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी हैं। अंशुला बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की छोटी बहन है। जाह्नवी और खुशी कपूर दोनों उनकी सौतेली बहने है। एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद चारों भाई-बहन अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें