फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल रोल में अनूप जलोटा

Sun, 28 Apr 2013 04:22 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन सम्राट अनूप जलोटा अब अभिनय के क्षेत्र में उतर चुके हैं।
विज्ञापन


कंवल शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सरदार हैप्पी सिंह' में वे डबल रोल निभाते नजर आएंगे।

जी हां, एक रोल तो उनका सरदार हैप्पी सिंह का ही है और दूसरा रोल है दिलखुश पांडे का।

इस फिल्म में यूं तो भरपूर कॉमेडी है, लेकिन पुनर्जन्म का कथ्य भी साथ साथ चलता है। वे पिछले जन्म के हत्यारे को इस जन्म में खोजते नजर आने वाले हैं।

वैसे, अनूप जलोटा के लिए अभिनय के क्षेत्र नया नहीं है। इससे पहले भी वे 'प्यार का सावन', 'मालिक एक', 'तेरे मेरे फेरे' और 'सत्य साईं बाबा' जैसी कुछ फिल्मों में छोटी मोटी भूमिकाएं निभा चुके हैं।
विज्ञापन


इधर अनूप एक फिल्म निर्माता के रूप में भी सामने आए हैं। जल्द ही उनके बैनर की तीन फिल्में 'हम बाजा बजा देंगे', 'मकसद' और 'बॉयज तो बॉयज हैं' रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें