सीता का रोल किसे दिया है?
उन्होंने कहा, ‘क्या बनाएंगे? जो बनाएंगे वो रामानंद सागर की ‘रामायण’ को टेक्नोलॉजी के नाम पर दिखावा बना देंगे। लेकिन उसके बाद आप ये सोचिए कि सीता का रोल किसे दिया है? सीता मां हैं। इस देश में हिंदू भगवान श्रीराम को नारायण का अवतार मानते हैं। और आपने माता सीता के रूप में किसे लिया है? अब आप खुद सोचिए, आने दीजिए।’
मैं फिल्में नहीं देखता हूं
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म की कास्टिंग से दिक्कत है, तो अन्नू कपूर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी की पहचान पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जिस नाम की बात कर रहे हो, मैं उसे जानता भी नहीं हूं। कौन हैं? क्या करते हैं? मुझे तो पता भी नहीं। मैं फिल्में नहीं देखता हूं और मैंने कुछ मिस नहीं किया है। सॉरी।’
'रामायण' फिल्म के बारे में
वहीं, दूसरी तरफ ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म का मच अवेटेड ट्रेलर 24 जुलाई को दिल्ली में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म की कास्ट और टीम के कई लोग शामिल होंगे।
रणबीर और साई पल्लवी के अलावा इस फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में, सनी देओल हनुमान के किरदार में और यश रावण के रूप में नजर आएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, आदिनाथ कोठारे और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
ये भी पढ़ें- ‘ओएमजी 2 का आइडिया मेरा था’, परेश रावल का बड़ा दावा; कहा- मुझे क्रेडिट तक नहीं दिया गया; अक्षय पर कही ये बात