फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नू कपूर ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, बोले- 'बिग बी का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाएगा'

Fri, 03 Jul 2026 03:13 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Annu Kapoor On Amitabh Bachchan: अन्नू कपूर ने हाल ही में बिग बी की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के बारे में यह खास बात कही है।
 
विज्ञापन
बिग बी और अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर ने महानायक अमिताभ बच्चन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सिनेमा जगत में अमिताभ बच्चन का पिछले लगभग 57 साल का करियर एक ऐसा बेमिसाल रिकॉर्ड है, जिसे भविष्य में कोई भी नहीं तोड़ पाएगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अन्नू कपूर ने की बिग बी की तारीफ
एएनआई की एक खबर के अनसार, अन्नू कपूर ने कहा कि अमिताभ बच्चन साल 1969 में मुंबई आए थे। बचपन में उनके माता-पिता ने उनका नाम 'इंकलाब' रखा था। आज साल 2026 में उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लगातार काम करते हुए 57 साल हो चुके हैं। 

अन्नू कपूर ने कहा कि अमिताभ बच्चन से पहले इतने लंबे समय तक मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव रहने का रिकॉर्ड सिर्फ महान गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले के नाम था। अब उनके बाद अमिताभ बच्चन ने यह मुकाम हासिल किया है।

83 की उम्र में भी एक्टिव
अमिताभ बच्चन ने 'शोले', 'दीवार' और 'डॉन' जैसी ढेरों सुपरहिट हिंदी फिल्मों के साथ-साथ गुजराती, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। आज 83 साल की उम्र में भी वह फिल्मों और टीवी पर लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आएंगे अन्नू कपूर
अन्नू कपूर को हिंदी सिनेमा में 44 साल पूरे हो चुके हैं। वे जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी वास्तु शास्त्र और इस सोच पर बनी है कि सही दिशा चुनने से इंसान की किस्मत बदल सकती है। इस फिल्म का निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी को कब मिली सबसे बड़ी तारीफ, लोग क्यों पसंद करते हैं 'तुलसी' का किरदार? बोलीं- 'मां और दादी...'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें