अब क्या करती हैं एक्ट्रेस निशा सिंह?
निशा सिंह ने बॉलीवुड के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया। लेकिन 1997 में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। वह कहती हैं, ‘मैंने शादी कर ली थी। रातों-रात सिंगापुर चली गई। दरअसल, मेरे लिए एक्टिंग कोई जुनून नहीं, बस एक शौक था।’ एक्टिंग से दूर होने के बाद निशा सिंह अपने परिवार और बच्चों के साथ व्यस्त हो गईं।