फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की 'लिव इन रिलेशन' में थप्पड़ की गूंज?

Sat, 26 Oct 2013 08:39 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अरसे से लिव इन रिलेशन में रह रहे सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अंकिता ने सुशांत के साथ हाल ही में कुछ ऐसा व्यवहार किया, जिससे जाहिर होता है कि दोनों के बीच कभी भी ब्रेकअप की खबर आ सकती है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले यशराज स्टूडियो में एक ऐसी घटना घटी कि देखने वाले सन्न रह गए। सीन वाकई हैरतअंगेज था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सामान्य बातचीत कर रहे थे कि अचानक माहौल गरम हो गया। अंकिता ने सुशांत से उनका मोबाइल मांगा और काफी देर तक उसे चेक करती रहीं।

मोबाइल चेक करने के बाद अचानक अंकिता ने सुशांत को एक जोरदार झापड़ रसीद कर दिया और अपने सीरियल पवित्र रिश्ता की शूटिंग के लिए निकल गईं। इसके बाद सुशांत भी बिना कुछ बोले स्टूडियो के भीतर चले गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना अप्रत्याशित रूप से घटी थी। हालांकि सुशांत के एक प्रवक्ता ने इस खबर को मनगढ़ंत बताया है। उसका कहना है कि ऐसी कोई घटना ही नहीं घटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें