फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की हीरोइन बनेगी टीवी की चर्चित बहू

Tue, 13 Aug 2013 02:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'पवित्र रिश्ता' की लोकप्रिय अदाकारा अंकिता लोखंडे भी अब बड़े परदे पर एंट्री कर रही हैं और उन्हें यह मौका किसी और के साथ नहीं बल्कि शाहरुख खान के साथ मिल रहा है।
विज्ञापन
 
जी हां, खबर मिली है कि हो सकता है कि अंकिता लोखंडे को 'हैप्पी न्यू ईयर' में लीड किरदार निभाने का मौका मिलने जा रहा है। वैसे उनके प्रेमी सुशांत राजपूत पहले ही बॉलीवुड में एंट्री मार चुके हैं। दोनों ही एकता के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से चर्चा में आए हैं।
पिछले लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर इस फिल्म का हिस्सा कौन बनेगा और अब खबर है कि इस फिल्म में फराह खान ने अंकिता को साइन किया है।  
विज्ञापन
हालांकि अब तक इस बारे में अंकिता या फराह ने कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि यह खबर बिल्कुल पक्की है। यानि कि दीपिका के बाद अब अंकिता भी फिल्म का हिस्सा होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें