टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लाइमलाइट में आई अंकिता लोखंडे कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में अंकिता ने फिल्म के शूंटिग सेट से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
पढ़ें- KBC को होस्ट करने के लिए इतनी फीस लेते हैं अमिताभ बच्चन
खबरों की मानें तो फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में 'चिमाजी अप्पा' का किरदार निभाने वाले मराठी एक्टर वैभव तत्ववादी भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपने एक बयान में उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए फैंस को बताया कि वो इस फिल्म से जुड़कर काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा, 'मेरा किरदार काफी इंटरेस्टिंग है जिसमे मुझे रोमांस, एक्शन और ड्रामा करने का मौका मिल रहा है'। गौरतलब है कि वैभव इस फिल्म 'मणिकर्णिका' में अंकिता के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
वैभव फिल्म में पूरण सिंह के किरदार में दिखाई देंगे। पूरण सिंह रानी लक्ष्मीबाई की सेना के वो एक वफादार थे जिन्होंने रानी की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी थी। वैभव ने बताया कि अंकिता और उनका रोमांस भी फिल्म का हाईलाइट होगा। इस फिल्म में अंकिता झलकारी बाई का किरदार निभाने वाली हैं।