फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: मुनव्वर की गर्लफ्रेंड से मिल चुकी हैं अंजलि अरोड़ा, किए हैरान कर देने वाले खुलासे

Wed, 18 May 2022 11:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी,नजीला, अंजलि अरोड़ा - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑल्ट बालाजी के रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर और अंजलि की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। यहां तक कि लोगों ने सोशल मीडिया पर मुनांजलि भी ट्रेंड करवाना शुरू कर  दिया था। हालांकि उस समय सभी हैरान रह गए, जब मुनव्वर ने खुलासा किया कि वह पहले से शादी शुदा हैं, वहीं कुछ दिनों बाद में मुनव्वर और नजीला के रिलेशनशिप में होने की भी खबरें सामने आईं। लॉकअप जीतने के बाद मुनव्वर ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि वह उनकी गर्लफ्रेंड हैं। शो के बाद से दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट भी किया जाता है। अब एक इंटरव्यू के दौरान अंजलि अरोड़ा ने नजीला संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन


बताया कैसी रही मुनव्वर की गर्लफ्रेंड संग मुलाकात
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि क्या उनकी और नजीला की मुलाकात हुई है? इस सवाल के जवाब में अंजलि ने कहा कि वह नजीला से लॉकअप की सक्सेस पार्टी में मिली थीं। मैं तब उनसे मिली जब वह मुनव्वर के साथ आई थी।

मुनव्वर ने खुद करवाई मुलाकात
अंजलि ने आगे बात करते हुए कहा, मुनव्वर ने ही हम दोनों के मिलाया था। हालांकि ये अजीब नहीं था, मुझे पता था कि वह मुनव्वर की गर्लफ्रेंड हैं और पार्टी में आने वाली हैं। अंजलि ने नजीला की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत प्यारी है, दोनों साथ में बेहद खुश हैं। इसमें कोई लव ट्रायएंगल नहीं है। मेरा और मुनव्वर का रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें