फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: विवाद के बीच अंजलि अरोड़ा का नया गाना रिलीज, सीता के किरदार पर विरोध झेल रहीं कंटेंट क्रिएटर

Mon, 24 Aug 2026 03:16 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Anjali Arora New Music Video: कंटेंट क्रिएटर अंजलि अरोड़ा बीते दिनों अपनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को लेकर चर्चाओं में थीं। मगर अब उनका एक नया गाना ‘फ्लाई करके 2’ भी रिलीज हुआ है। इसमें वह एक बार फिर मॉर्डन अवतार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
'फ्लाई करके 2' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : Youtube @speedrecords
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में कास्ट करने पर बड़ा बवाल हुआ था। इसी बीच अब अंजलि का एक नया पंजाबी गाना ‘फ्लाई करके 2’ रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
Trending Videos

गाने ‘फ्लाई करके 2’ में अंजलि अरोड़ा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

क्या है ‘फ्लाई करके 2’ ?
अंजलि अरोड़ा का गाना ‘कच्चा बादाम’ काफी पॉपुलर हुआ था। अब उनका नया गाना ‘फ्लाई करके 2’  फैंस के बीच आ चुका है। जानिए इसमें क्या है?

  • यह मूल रूप से एक पंजाबी गाना है। 
  • गाने के वीडियो में अंजलि सिंगर सब्बा के साथ नजर आ रही हैं।
  • यह एक रोमांटिक गान है जिसका निर्माण स्पीड रिकॉर्ड लेबल के बैनर तले हुआ है। 
  • वीडियो ने अपनी रिलीज से कुछ देर में ही हजारों व्यूज बटोर लिए हैं।

गाने ‘फ्लाई करके 2’ में अंजलि अरोड़ा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

गाने पर भी हुईं ट्रोल
जहां इससे पहले अंजलि अपनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर सामने आने के बाद ट्रोल हुई थीं। वहीं इस म्यूजिक वीडियो को लेकर भी उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन में कोई उनकी हेयरस्टाइल का मजाक उड़ा रहा है तो कहीं कोई माता सीता का रोल करने के बाद यह म्यूजिक वीडियो करने पर उन्हें ट्रोल कर रहा है। 

अंजलि ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
इन सबके बीच अंजलि ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक पोस्ट भी साझा की। स्कॉटलैंड में घूमते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'अगर वो आपसे नफरत करते हैं, मतलब आप कुछ ना कुछ सही कर रहे हो।'

विज्ञापन

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म को लेकर क्यों ट्रोल हुईं अंजलि? 
कुछ दिनों पहले ही अंजलि की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया था। टीजर में अंजलि माता सीता के किरदार में दिखाई दीं। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म का कास्टिंग का जमकर विरोध किया था। अंजलि पहले भी कई बोल्ड वीडियो मे दिख चुकी हैं, ऐसे में कई यूजर्स उन्हें माता सीता के किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए।

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में  
इस फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें