बीते दिनों फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में कास्ट करने पर बड़ा बवाल हुआ था। इसी बीच अब अंजलि का एक नया पंजाबी गाना ‘फ्लाई करके 2’ रिलीज हो चुका है।
क्या है ‘फ्लाई करके 2’ ?
अंजलि अरोड़ा का गाना ‘कच्चा बादाम’ काफी पॉपुलर हुआ था। अब उनका नया गाना ‘फ्लाई करके 2’ फैंस के बीच आ चुका है। जानिए इसमें क्या है?
गाने पर भी हुईं ट्रोल
जहां इससे पहले अंजलि अपनी फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर सामने आने के बाद ट्रोल हुई थीं। वहीं इस म्यूजिक वीडियो को लेकर भी उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन में कोई उनकी हेयरस्टाइल का मजाक उड़ा रहा है तो कहीं कोई माता सीता का रोल करने के बाद यह म्यूजिक वीडियो करने पर उन्हें ट्रोल कर रहा है।
अंजलि ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
इन सबके बीच अंजलि ने पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक पोस्ट भी साझा की। स्कॉटलैंड में घूमते हुए उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'अगर वो आपसे नफरत करते हैं, मतलब आप कुछ ना कुछ सही कर रहे हो।'
फिल्म को लेकर क्यों ट्रोल हुईं अंजलि?
कुछ दिनों पहले ही अंजलि की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया था। टीजर में अंजलि माता सीता के किरदार में दिखाई दीं। इसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्म का कास्टिंग का जमकर विरोध किया था। अंजलि पहले भी कई बोल्ड वीडियो मे दिख चुकी हैं, ऐसे में कई यूजर्स उन्हें माता सीता के किरदार में स्वीकार नहीं कर पाए।
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में
इस फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।