फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
यूजर्स कर रहे कास्टिंग का विरोध
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में अंजलि अरोड़ा सीता और देव शर्मा राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया, जिसमें अंजलि को माता सीता के रूप में देखने के बाद यूजर्स भड़क उठे। अब वो इस फिल्म का और इसमें अंजलि को कास्ट किए जाने पर नाराजगी जता रहे हैं।
- इस मामले पर अंजलि को सोशल मीडिया में बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करने पड़ रहा है।
- एक यूजर ने लिखा, 'मुझे बुरा लग रहा है, लेकिन सीता माता के किरदार के लिए यह गलत कास्टिंग है।'
- दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'मां सीता के रोल में सूर्पनखा?'
- इस फिल्म की तुलना फिल्म ‘आदिपुरुष’ से करते हुए यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष को सलाम।'
- वहीं अन्य यूजर्स ने इसे तीन घंटे की इंस्टाग्राम रील बताया।
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का पोस्टर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विजुअल इफेक्ट्स की भी आलोचना
फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही अलग-अलग कारणों से इसकी आलोचना हो रही है। फिल्म की कास्टिंग के अलावा टीजर में दिखाए गए वीएफएक्स भी दर्शकों को कमजोर दिखाई दिए। कई यूजर्स ने इन वीएफएक्स को शर्मनाक बताया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की प्रस्तुती और म्यूजिक भी यूजर्स को उत्साहित नहीं कर सका।
फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के बारे में
इस फिल्म का निर्माण महोबिया फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म को प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने प्रोड्यूस किया है। अजय कनौजिया की कंपनी एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड ने इसे पेश किया है। इसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में अंजलि के अलावा शील वर्मा, रजनीश दुग्गल और निर्भय वाधवा भी अहम किरदारों में हैं।