फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में जल्द स्टंट करती दिखेंगी अंजलि, बताया किस जानवर से लगता है ज्यादा डर

Sun, 19 Mar 2023 04:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

काचा बादाम' से रातों-रात इंटरनेट पर छा जाने वाली 21 साल की अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर गदर काट रही हैं। उन्होंने अपने इसी एक गाने की रील्स के बदौलत न जाने कितनों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्हें लॉक अप में भी देखा गया था, जो कि एकता कपूर का रियलिटी शो था। इसमें कंगना रनौत बतौर होस्ट नजर आई थीं। अब खबर है कि वो रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 13वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस रियलिटी शो के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। 13वें सीजन के लिए शिव ठाकरे से लेकर सनाया ईरानी तक को अप्रोच किया गया है। असीम रियाज पर भी मेकर्स ने दांव लगाया है। वहीं, इन सबके अलावा अंजलि अरोड़ा का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शामिल होने के लिए सामने आया है। उन्होंने इस बात के लिए हामी भी भर दी है।

अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
बता दें कि अंजलि अरोड़ा से पूछा गया कि क्या उन्हें खतरों के खिलाड़ी का ऑफर मिला है? इस पर उन्होंने हामी भरी। और  अभिनेत्री ने शो में जाने की बात को थम्सअप दिखाते हुए बताया कि उन्हें किससे डर लगता है और किससे नहीं। उन्होंने बताया कि उन्हें छिपकली से बहुत डर लगता है। वहीं, सांप और कॉकरोज से उन्हें उतना डर नहीं लगता।
विज्ञापन

बता दे कि, खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन का ऑफर अब तक सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे, सनाया ईरानी, असीम रियाज, उमर रियाज, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम सहित कई लोगों को दिया जा चुका है। बीते दिनों स्प्लिट्सविला फेस पारस छाबड़ा और 'लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारुखी के भी शो ज्वाइन करने की चर्चा थी। हालांकि, अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स में से अधिकतर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने पॉकेट मनी के लिए किन जगहों पर किया काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें