काचा बादाम' से रातों-रात इंटरनेट पर छा जाने वाली 21 साल की अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया पर गदर काट रही हैं। उन्होंने अपने इसी एक गाने की रील्स के बदौलत न जाने कितनों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। उन्हें लॉक अप में भी देखा गया था, जो कि एकता कपूर का रियलिटी शो था। इसमें कंगना रनौत बतौर होस्ट नजर आई थीं। अब खबर है कि वो रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगी।
बता दे कि, खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन का ऑफर अब तक सौंदर्या शर्मा, शिव ठाकरे, सनाया ईरानी, असीम रियाज, उमर रियाज, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम सहित कई लोगों को दिया जा चुका है। बीते दिनों स्प्लिट्सविला फेस पारस छाबड़ा और 'लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारुखी के भी शो ज्वाइन करने की चर्चा थी। हालांकि, अप्रोच किए गए कंटेस्टेंट्स में से अधिकतर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने पॉकेट मनी के लिए किन जगहों पर किया काम, जानकर हो जाएंगे हैरान