फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animals In Bollywood: अब ऑनलाइन मिलेगी फिल्मों में पशुओं के उपयोग की अनुमति, बोर्ड ने आसान की प्रक्रिया

Sun, 05 Mar 2023 10:51 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्मों में जानवरों की शूटिंग करने की अनुमति लेने के लिए अब एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। अब एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) की अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
फिल्मों में जानवरों का इस्तेमाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मों में जानवरों के उपयोग की अनुमति लेने के दौरान पहले फिल्म के निर्माताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यह आसान हो गया है। निर्माता अब एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) के आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से आवेदन करके फिल्मों में जानवरों की शूटिंग के लिए अनुमति ले सकेंगे। इसके साथ ही अब जानवरों के लिए शुल्क घटाकर 5000 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन

फिल्मों में जानवरों की शूटिंग करने की अनुमति लेने के लिए अब एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। अब यह एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (एडब्ल्यूबीआई) के अधिकारी वेब साइट www.awbi.in पर लॉग इन करके निर्माता अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट करने के लिए आवेदको की मदद के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के पोर्टल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के पोर्टल से भी जोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया  के बारे में फिल्म निर्माताओं को सहायता प्रदान करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Rhea Kapoor: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अनिल कपूर बेटी रिया, बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ( एडब्ल्यूबीआई) से अनुमति प्राप्त करने में निर्माता ओ को बहुत परेशानी होती है। एडब्ल्यूबीआई का पूरे भारत में सिर्फ गुड़गांव में ही कार्यालय हैं। चूंकि गुड़गांव के अलावा एडब्ल्यूबीआई दूसरा कहीं कार्यालय नहीं है, इसलिए जानवरों की विशेषता वाली फिल्मों वाले निर्माताओं को एडब्ल्यूबीआई की मंजूरी प्राप्त करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन

काफी समय से  फिल्म निर्माताओ की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और निर्देशकों की संस्था इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के सदस्य इस मामले को  सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। पशुपालन, डेयरी विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के कर्मियों के साथ कई बैठकों के बाद यह अहम फैसला लिया गया। वेबसाइट  की शुरुआत होने से निर्माताओं को इसके कार्यालय गुड़गांव जाने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें