फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने की अमीषा पटेल की तारीफ, सेट का भावुक किस्सा किया याद

Mon, 06 Jul 2026 01:56 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में पहुंची थीं। जहां 'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने उनके लिए एक खास सरप्राइज भेजा।
विज्ञापन
अनिल शर्मा और अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीषा पटेल को हाल ही में फिल्म 'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक प्यारा सरप्राइज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अमीषा के अभिनय की जमकर तारीफ भी की और फिल्म की शूटिंग का एक भावुक किस्सा भी साझा किया।

विज्ञापन

शूटिंग के वक्त रो पड़े थे क्रू मेंबर्स
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, अनिल शर्मा ने याद किया कि 'गदर' में 'सकीना' के किरदार के लिए अमीषा ने कितनी मेहनत की थी। उन्होंने कहा, 'सकीना के हर सीन के लिए तुमने मेरे साथ सैकड़ों बार रिहर्सल की थी।'

अनिल ने कहा, 'फिल्म में मौलवी के साथ तुम्हारा एक सीन था, जहां तुम कहती हो- 'मैं जहर खाकर मर भी नहीं सकती, क्योंकि मुझे पता है कि तारा आएगा और मुझे ढूंढकर बुलाएगा।' तुमने इस सीन को इतने शानदार तरीके से किया कि सेट पर मौजूद हर इंसान की आंखों में आंसू आ गए थे और सबने तालियां बजाई थीं।'

'आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हो'
अनिल शर्मा ने अमीषा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि जब वह पहली बार अमीषा से मिले थे, वह आज भी वैसी ही दिखती हैं। ऐसा लगता है जैसे उनके लिए वक्त ठहर गया हो। उन्होंने अमीषा को अपने परिवार का हिस्सा बताया।
विज्ञापन

कब रिलीज हुई 'गदर'
फिल्म 'गदर' साल 2001 में रिलीज हुई थी और बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी। इस फिल्म में सनी देओल ने 'तारा सिंह' और अमीषा पटेल ने 'सकीना' का रोल निभाया था।

यह भारत के बंटवारे (1947) के समय की कहानी है, जिसमें एक सिख ट्रक ड्राइवर को एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है और वह उसे पाकिस्तान से वापस लाने के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाता है। फिल्म का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आज भी बहुत मशहूर है। इसके साथ ही 'मैं निकला गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले कावां' जैसे गाने आज भी लोगों के पसंदीदा हैं।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गाया 'शिव कैलाशों के वासी', साझा किया वीडियो; फैंस ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें