अभिनेता अनिल कपूर, महात्मा गांधी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह पहले भी महात्मा गांधी पर बनी एक फिल्म को प्रोड्यूस कर चुके हैं।
इसके पहले अनिल कपूर ने बतौर प्रोड्यूसर 'गांधी माई फादर' बनाई थी। यह फिल्म चर्चित रही थी। अनिल ने गांधी जी पर अगली फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
फिल्म के लिए अनिल ने एक नहीं बल्कि 11 टाइटल रजिस्टर कराए हैं। ये सभी टाइटल्स गांधी जी से जुड़े हुए हैं।
अनिल की यह फिल्म गांधी जी की जिंदगी की गहराइयों को दिखाएगी। इस बारे में अनिल ने बताया कि 'मुझे 'गांधी माई फादर' बनाकर बहुत ही सेटिस्फेक्शन मिला था। यह सेटिस्फेक्शन मुझे तब भी नहीं मिला, जब मैंने इतने सालों तक एक एक्टर के तौर पर काम किया।
वैसे अनिल इस फिल्म को काफी गंभीर होकर बना रहे हैं। वह नहीं चाहते कि राष्ट्रपिता पर फिल्म बनाने में कोई भी चूक हो। वह कहते हैं कि उन्हें बखूबी पता है कि एक सेंसिटिव मूवी बनाते हुए उनकी जिम्मेदारी क्या है।